लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सीएम नीतीश कुमार ने आतंकी हमले में मारे गए दो मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता देने का ऐलान किया



सत्यबन्धु भारत

पटना। जम्मू कश्मीर के कुलगाम के वानपोह इलाके में रविवार को आतंकवादियों के हमले में बिहार के दो मजदूरों के मारे जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है। सीएम ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और मजदूरों की हत्या पर चिंता व्यक्त की। 

ध्यान देने वाली बात है कि मीर बाजार कुलगाम में बिहार निवासी राजा रेशी देव, जोगिन्दर रेशी देव और चुन चुन रेशी तीनों किराए के मकान में रहते थे। ये तीनों मशूक अहमद डार पुत्र मंजूर अहमद डार निवासी गसीपोरा की किराये की दुकान पर काम कर रहे थे।

रविवार को गंजीपोरा वानपोह में पूर्व विधायक होमशाली बुघ अब मजीद भट उर्फ लारमी के आवास के पास आतंकवादियों ने इन मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। सूत्रों के अनुसार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने ये हमला किया है।