
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर छात्रा की हुई मौत। दीवार ढहने की आवाज सुन परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से दीवार के मलबे को हटाकर छात्रा को बाहर निकाला लेकिन
तब तक छात्रा ने दम तोड़ दिया था।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत कटहैया निवासी सरस्वती (13) पुत्री गुड्डू सोमवार की सुबह अपने घर के आंगन में बर्तन धुल रही थी। तभी अचानक कच्ची दीवार ढह जाने से दीवार के मलबे में दबकर सरस्वती की मौत हो गई। परिजनों ने बताया सरस्वती कक्षा आठ की छात्रा थी।
कच्ची दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार में खलबली मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर छात्रा को बाहर
निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी राजस्व और स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
