
सत्यबन्धु भारत
पिहानी, हरदोई। पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर नरधिरा मोड़ के निकट कार व बाइक में जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार नरधिरा निवासी अनिल कुमार को गंभीर चोटें आई। घटना को देख मौके पर काफी भीड़
जमा हो गई आनन-फानन में घायल अनिल कुमार को पिहानी सीएचसी लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर सुबेश ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि पैर टूटा हुआ है और सर में काफी चोटे होने के कारण हरदोई सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
