लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महाराष्ट्र: खुद को NCP अध्यक्ष शरद पवार बताकर चीफ सेक्रेटरी से की फोन पर बात, पुलिस अफसरों के ट्रांसफर की सिफारिश की

सत्यबन्धु भारत 

एनसीपी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) की आवाज़ में एक शख्स ने मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी को कॉल किया और एक ट्रांसफर को लेकर बात की. इसके बाद जब वरिष्ठ अधिकारी को शक हुआ तब उसने सिल्वर ओक शरद पवार के निवास स्थान पर कॉल की पुष्टि करनी चाही तो पता चला कि शरद पवार अपने घर पर है ही नहीं और ना कोई कॉल यहां से किया गया. उस शख़्स ने शरद पवार की हूबहुब आवाज निकाली थी.

इस कॉल के बाद मुंबई के गांवदेवी पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्श के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. बीती रात गावदेवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने शुरु की. जांच में एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने पुणे से एक शख्स को डिटेन किया और उससे पूछताछ कर रही है. आखिर उसने ऐसा क्यों किया पुलिस इसकी जांच कर रही है.

‘मैं NCP अध्यक्ष शरद पवार बोल रहा हूं’

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी के पास एक कॉल आया. यह कॉल NCP अध्यक्ष शरद पवार की आवाज में किया गया. फोन करने वाले ने कहा, ‘मैं NCP अध्यक्ष शरद पवार बोल रहा हूं.’ कॉलर ने इसके बाद चीफ सेक्रेटरी को कुछ पुलिस अफसरों का ट्रांसफर करने की सिफारिश की.

शरद पवार ने कहा ऐसा 55 साल में नहीं देखा

एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार क ो र ाज्यसभा में कहा कि महिला सांसदों पर जिस तरह से हमले हुए हैं, ऐसा अपने 55 साल के संसदीय करियर में कभी नहीं देखा. 40 से अधिक पुरुषों और महिलाओं को बाहर से सदन में लाया गया. यह दर्दनाक है. यह लोकतंत्र पर हमला है. वहीं शरद पवार, संजय राउत ने आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी.