
सत्यबन्धु भारत।
उत्तराखंड। 45 वर्ष के पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। वे राज्य के 11 मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार सभाला । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बंशीधर, यशपाल आर्य, बिशन सिंह को भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है. वहीं, सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
सुबह से ही पुष्कर सिंह धामी को नया मुख्यमंत्री बनाने की वजह से कई नेता नाराज चल रहे है। इस वजह से बंद कमरे में लगातार बैठकें की जा रही थीं. कई जगह नारेबाजी की भी घटनाएं सामने आईं. वहीं, बीजेपी ने नाराजगी वाले दावों को खारिज कर दिया था.
राज्यपाल ने अरविंद पांडेय, गणेश जोशी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई. इसके अलावा, रेखा आर्य, डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानंद ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.धामी के नाम का ऐलान शनिवार को देहरादून में हुई बीजेपी के विधायक दलों की बैठक में किया गया था।
