
सत्यबन्धु भारत।
न्यूज़ डेस्क लखीमपुर खीरी। धौरहरा : सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से अल - हजीरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में खीरी एंब्रायडरी एंड गारमेंट क्लस्टर का संचालन विकासखंड रमिया बेहड़ के ग्राम तेजन पुरवा में किया जा रहा है जिसमें एंब्रॉयडरी एवं गारमेंट के 900 कारीगरों का पंजीयन किया गया है जिसे हाईटेक एवं आधुनिक मशीनों द्वारा प्रशिक्षण देकर
वस्त्र उत्पादन का कार्य कराया जाएगा उक्त विचार हस्तशिल्प विकास संस्थान एस.पी.वी की चेयर पर्सन सुश्री सुमैया खातून ने व्यक्त किए सुमैया खातून ने बताया कि इस स्फूर्ति योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों में कार्य करने वाले लोगों में कौशल विकास को बढ़ावा देना है तथा उद्योगों का विकास करना है साथ ही हस्तशिल्प के कारीगरों को
आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया जाएगा तथा भारत सरकार की मंशा के अनुरूप यथाशीघ्र सामान्य सुविधा केंद्र का निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
