लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राज कुंद्रा के समर्थन में उतरीं गहना वशिष्ठ और 'सुची' की कथित सौतन के बयान से मुंबई में खलबली



 सत्यबन्धु भारत 

 न्यूज़ डेस्क राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ीं नजर आ रही हैं। राज के इस धंधे से पर्दा उठने के बाद तो मानो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है और सितारों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ का तो यकीन कर पाना ही मुश्किल हो गया है तो कई ने राज के खिलाफ कई खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर शायद पैरों तले जमीन खिसक जाए।

गहना वशिष्ठ आईं राज के बचाव में

हाल ही में पूनम पांडे ने राज के खिलाफ कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं कि उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उनका नंबर लीक कर दिया गया तो वहीं गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा के बचाव में खड़ी हो गई हैं। बीते सोमवार की रात को राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप पर दिखाने का आरोप है। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है।