लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संकट की वजह से इस साल भी रद्द की कांवड़ यात्रा


सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क।  उत्तराखंड सरकार ने बीते साल की तरह इस साल भी कोरोना संकट (Covid 19 Pandemic) की वजह से कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला (Uttarakhand Kanwar Yatra) लिया है. न्यूज एजेंसी ANI  ने यह जानकारी दी. पिछले साल भी कोरोना की वजह से कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई थी. कांवड यात्रा 22 जुलाई से प्रस्तावित है। 

मालूम हो कि कांवड़ यात्रा में उत्तराखंड मुख्य रूप से मेजबान राज्य की भूमिका निभाता है, वहीं, यात्री मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों से आते हैं. लोग हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गृह राज्य जाते हैं और वहां मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं