लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

इंदौर पुलिस की बेवसाइट हैक : हैकर ने कॉन्टेक्ट डीटेल में छेड़छाड़ कर पाकिस्तान का नारा लिखा



सत्यबन्धु भारत 

 न्यूज़ डेस्क। इंदौर पुलिस (Indore Police) की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर ली. हैकर्स ने कांटेक्ट पेज को हैक कर लिया है. इस पेज पर पुलिस अधिकारियों के कॉन्टेक्ट डीटेल मौजूद थे. पुलिस की वेबसाइट हैक हो जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है. हैक होने की खबर लगते ही सायबर एक्सपर्ट्स ने वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है और अब उसका डेटा रिकवर किया जा रहा है। 

पाकिस्तानी हैकर्स ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाते हुए उसे हैक कर लिया है. हैकर्स ने अधिकारियों के कॉन्टेक्ट डीटेल के पास मोहम्मद बिलाल और फ्री कश्मीर पाकिस्तान का संदेश लिख दिया है. कुछ पुलिस अधिकारियों की तस्वीर पर आपत्तिजनक त्सवीरें लगा दी गयी हैं. इंदौर पुलिस की वेबसाइट को सर्च करने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. वेबसाइट हैक होने की जैसे ही आला अधिकारियों को जानकारी लगी, पूरे विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सायबर विशेषज्ञों की मदद से पेज को ब्लॉक कराया गया। 

पेज रिकवर

इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि ये बेहद संवेदनशील मामला है. इसमें क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गयी है. क्राइम ब्रांच को जैसे ही पेज हैक होने की जानकारी मिली उसने तत्काल पेज को ब्लॉक कर रिकवर कर लिया. साथ ही उसके सुरक्षा मानक भी बढ़ा दिए गए हैं. अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के बारे में तकनीकी आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है. आशंका यह भी है कि किसी बड़े हैकर का नाम का उपयोग कर कोई अन्य व्यक्ति भी इस तरह की शरारत कर सकता है. हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।