लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ममता बनर्जी पर लगा 5 लाख का जुर्माना



सत्यबन्धु भारत। 

 न्यूज़ डेस्क। कोलकाता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने से जस्टिस कौशिक चंदा ने इनकार कर दिया है. इसके साथ ही न्‍यायपालिका को खराब करने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.


जस्टिस कौशिक चंदा ने सुनवाई के दौरान कहा, जिस तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाए हैं वह जज की छवि बिगाड़ने की सोची-समझी चाल है. बता दें कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम चुनाव नतीजे को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करने वाले जस्टिस कौशिक चंद के निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे. इसके साथ ही जज ने कहा, उन पर लगाए गए जुर्माने की रकम को कोरोना से प्रभावित वकीलों के परिवारों के कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा