लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सुहागरात पर पति-पत्नी के साथ ऐसा क्या हुआ कि दोनों हुए अस्पताल में भर्ती, पढ़े पूरा मामला



शादी से संबंधित कई अनोखी खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. लेकिन बिहार के गोपालगंज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं. दरअसल लव मैरिज करने वाले एक प्रेमी जोड़े ने सुहागरात की रात खुदकुशी करने की कोशिश की है.


दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.


परिजनों के मुताबिक शांति देवी ने गोपालगंज के 30 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह से शनिवार के दिन मंदिर में शादी की थी. दोनों की शादी के बाद रविवार के दिन घर पर भोज का आयोजन किया गया था. इस दौरान सभी संगे संबंधियों और परिचितों को खाना खिलाने के बाद दोनों पति-पत्नी सोने चले गए.


सोने गए दंपत्ति ने सुहागरात की रात ही जहर खा लिया और परिजनों ने फिर इन्हें अस्पताल पहुंचाया. परिजनों ने बताया कि दोनों ने चिकन में जहर मिलाकर खाया था. जहर खाने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है. खबरों के मुताबिक दोनों को कमरे में बेहोसी की हालत में पाया गया था.


इसके बाद आनन-फानन में इन्हें अस्पताल पहुंचाया हया. पुलिस का कहना है कि इस बाबत अभी जांच जारी है. प्रेमी जोड़ी बेहोशी की हालत में हैं इस कारण इस मामले में अबतक उनसे पूछताछ नहीं हो सकी है।