
सत्यबन्धु भारत
आज हर क्षेत्र में दिनोंदिन महिलाओं का योगदान समाज में बढ़ रहा है| कोई भी क्षेत्र महिलाओं से अछूता नहीं बचा है| संसार के विकसित देशों और विकासशील देशों में नारी का अपने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है | महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना मकाम हासिल किया और बहुत तरक्की की है|
वर्तमान में महिलाओं की स्थिति आज की महिलाएं ऊंची शिक्षा ग्रहण करके पुरुष के बराबर खड़े होकर अपना समाज में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं | इस युग किसी भी काम में महिला पीछे नहीं है| चिकित्सा ,इंजीनियरिंग ,कंप्यूटर ,प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में उनका पुरुषों के समान ही सम्मानजनक स्थान है | पहले के समय में महिलाओं को वह स्थान या वह सम्मान नहीं मिलता था | जो इस पुरुष प्रधान समाज में अब महिलाओं को मिल रहा है | हमारे इस समाज में हमेशा प्राथमिकता पुरुष को ही दी जाती थी| लेकिन अब समाज बदल गया है चीजें बदल चुकी हैं| लखनऊ में एक जाना माना नाम जया शुक्ला जी का है ,जो कि हम सभी के लिए एक प्रेरणा है | उनके द्वारा समाज में किए कामों से हम सभी महिलाओं को प्रेर णा मिलती है | जया शुक्ला जी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और भाजपा की उपाध्यक्ष जया जी ने बताया कि वह सामान्य परिवार से हैं| वह 22 वर्ष पहले राजनीति में आई थी | जब महिलाओं की को इतनी आजादी नहीं होती थी | बाहर निकल कर घर से काम करने की, लेकिन जया जी ने सारे संघर्षों से लड़कर उन्होंने मकाम हासिल किया | सारे बंधनों से लड़ाई लड़ कर बाहर निकली ,और 22 साल पहले उन्होंने राजनीति में कदम रखा |
जया जी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है ,एक दामाद और एक बहू एक पोती और एक पोता है | बहुत खूबसूरत सा छोटा सा परिवार है , जिस परिवार में सब हमेशा खुश रहते हैं और एक दूसरे को सहयोग करते हैं | जया जी के बारे में कुछ और जानते हैं, जया जी बहुत ही मीठा स्वभाव की महिला हैं | वह जमीन से जुड़कर काम करती हैं | महिलाओं की मदद के लिए दिन-रात हमेशा खड़ी रहती हैं | अगर किसी भी महिला को किसी तरह की जरूरत होती है वह अपना पूरा सहयोग देकर उस महिला को उस संकट से बाहर निकालती हैं |
जया जी जब राजनीति में आई तो उन्हें वार्ड अध्यक्ष, मंडल मंत्री ,मंडल महामंत्री ,मंडल अध्यक्ष ,नगर उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,अवध क्षेत्र की सह प्रभारी रही| फिर संगठन मंत्री महानगर में फिर महिला मोर्चा लखनऊ महानगर की अध्यक्ष रही वर्तमान में महानगर उपाध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति भारत सरकार की सदस्य हैं|
इसलिए हम कह सकते हैं कि इस आधुनिक युग में महिलाओं के बढ़ते कदम अब कभी भी रुकेंगे नहीं | यही भारतीय महिलाएं एक खूबसूरत समाज का निर्माण करेंगी और समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी | हमारा समाज दिनोंदिन सुदृढ़ और सभ्य बनेगा | हमारे भारत को बढ़ाने में महिलाओं का बड़ा योगदान है ,भारतीय महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रगति की है| हर क्षेत्र में भारतीय महिलाओं ने अपने तिरंगा लहराया है ।
