लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हर कश में मौत ... प्लीज... नो स्मोकिंग : इंजिनियर हया फातिमा



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ : सल्तनत मंजिल, निकट सिटी स्टेशन, हामिद रोड, लखनऊ की इंजिनियर हया फातिमा बिटिया नवाबजादा सैय्यद मासूम रज़ा, एडवोकेट के पास "सिगरेट वा तंबाकू नौशी" तर्क करने की बेदारी मुहीम को कामयाब बनाने के मकसद से भारतीय डाक के जरिए जारी अबतक के सभी सिगरेट नोशी के खिलाफ खूबसूरत स्लोगन और मैसेज लिखे मेघदूत पोस्टकार्ड मौजूद है जो हिंदी भाषा के इलावा दूसरे जबानो में जैसे ओरिया, बंगला, तामिल,तेलगु, पंजाबी, कन्नड़ और अंग्रेजी में हैं जिसमे फोटो से लेकर   सलोगन तक लोगों को इस बुरी आदत की लत से रूबरू कराते हैं। यह सभी इंजीनियर हया फातिमा के कलेक्सन में मौजूद हैं जिन पर लिखा है अपने शरीर को तंबाकू से होने वाली तकलीफ से बचाएं, यह आपके हाथ में है, तंबाकू का मजा मौत की सजा, सिगरेट मौत के घाट उतार देता है, सिगरेट पीने से कैंसर होता है, अपनी जीवन शैली आपको कैंसर की आगोश में पहुंचा सकती है, तंबाकू को चिबाना बंद करें, मुंह के कैंसर की रोकथाम करें, अब अन्नु अपने पापा से वंचित है, उसके  पापा धूर्म पान करते थें। हर रोज दो हजार से ज्यादा लोग सिगरेट वा तम्बाकू  नोशी से जुड़ी बीमारियों की वजह कर मर जाते हैं। 
इंजिनियर हया फातिमा के इस अनोखे कलेक्शन को सभों ने बेहद पसंद किया और इस बेदारि मुहीम को बेहद सराहा। इन्जिनियर हया फातिमा बताती हैं की यह सभी जानते हैं की तम्बाकू जान लेवा बीमारी है और सिगरेट नोशी की वजह कर कैंसर, दिल की बिमारी, फेंफरे की बीमारी जैसे खतरनाक मर्ज होते हैं। हिंदुस्तान में हर रोज सिगरेट वा तंबाकू नोशी से पूरी दुनिया में हजारों लोगों की जाने चली जाती हैं। हमें नौजवान तबका को बेदार करना होगा क्योंकि नौजवान तबका ही कल का हमारा मुस्तकबिल है और मुस्तकबिल  तभी रोशन किया जा सकता है जब हमलोग इस तरफ गहराई से सोचें।  आज हम सभी लोगों को खास कर नौजवानों को यह अहद करना होगा की हम  सिगरेट वा तम्बाकू को जड़ से मिटा देंगे और यह काम बेदारी मुहीम के जरिए ही मुमकिन है।