लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

“हरियाली उत्सव सीजन फाइव–खुशहाल लाइफ” में सुरभि सिंह बनीं “नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026”, रचना मिश्रा को मिला “स्वीट 60” का ताज

उत्सव के दौरान समूह चित्र 


रिमझिम बरसात के बीच हुईं आकर्षक प्रतियोगिताएं, 1958 से 2000 तक के लोकप्रिय गीतों पर लोक गायन और नृत्य ने बांधा समां

लखनऊ, 16 अगस्त।

हरियाली तीज के पावन अवसर पर रेल विहार कॉलोनी की महिलाओं एवं नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से “हरियाली उत्सव सीजन फाइव–खुशहाल लाइफ” का आयोजन रविवार को गोमती नगर के विराज खंड स्थित हैनीमैन चौराहा में किया गया। रिमझिम बरसात के बीच आयोजित समारोह में सौंदर्य, प्रतिभा और मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ नीशू त्यागी, नीरा लोहानी, सीमा भट्ट, विमला राव, रचना सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, प्रभा मायर, नम्रता और संगीता कुमार द्वारा मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मायरा ने गणेश वंदना की प्रभावी प्रस्तुति दी।

पुराने फिल्मी गीतों पर दिखी सांस्कृतिक छटा

समारोह में वर्ष 1958 से 2000 तक के लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों पर लोक गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। नीशू त्यागी ने फिल्म सेनापति के गीत “हिंडोला झूला झूलन आई बलमा” पर प्रस्तुति देकर सावन की पारंपरिक छटा बिखेरी।

इसके बाद कजरी “हरे रामा भीजत मोर चुनरिया”, सीमा भट्ट की “अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया”, रचना मिश्रा की “प्रेम की लीला”, आराधना सिंह की “मोरनी बागा मा बोले” और सविता गुप्ता की “है अपना दिल तो आवारा” जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मीत कौर ने “चने के खेत में”, उर्वशी ने “झुमका गिरा रे”, रूबी ने “बिन साजन झूला झूलूं”, पूनम श्रीवास्तव ने हरियाणवी गीत “गजबन पानी”, सुधा तिवारी ने “छम्मा छम्मा” और सारिका ने “चूड़ी भी ज़िद पे आई है” पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। सुरभि की राधा नृत्य प्रस्तुति सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।

सुरभि सिंह बनीं हरियाली क्वीन

नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी के अनुसार प्रतियोगिताओं में सुरभि सिंह को “नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026” चुना गया, जबकि रचना मिश्रा ने “स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन 2026” का खिताब हासिल किया।

विभिन्न श्रेणियों में पूजा ओझा–बेस्ट हेयर स्टाइल, सीमा भट्ट–ड्रेस, आर्ची–स्माइल, मीना सिंह–पर्सनैलिटी, उर्वशी तिवारी–परफॉर्मेंस, रूबी सिंह–मेकअप, रचना मिश्रा–डांस, सुधा तिवारी–टैलेंट, प्रीति तिवारी–मेहंदी, प्रीति सिंह–सुंदरी, प्रतिभा मायर–कजरा, शाहीन खान–चूड़ी श्रृंगार, वंदना यादव–एक्सप्रेशन, सविता गुप्ता–सिंगर और पूनम पांडेय–फुटवियर क्वीन चुनी गईं।

नव अंशिका फाउंडेशन की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां और सोशल मीडिया अपडेट भी साझा किए जाएंगे। वहीं थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव एवं कार्यक्रम के सह-संयोजक दबीर सिद्दीकी ने कहा कि हरियाली तीज आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का पर्व है, जिसे शिव-पार्वती के पुनर्मिलन की मान्यता से जोड़ा जाता है।

समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सावन के उल्लास के साथ जमकर उत्सव मनाया। पूरे आयोजन में संस्कृति, प्रतिभा और मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिला।