लखनऊ, 23 अगस्त 2026। लखनऊ के कारोबारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए बिजनेस से जुड़े रोजमर्रा के मुद्दों पर संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच देखने को मिला। Infiniti Connects सुरभी श्रीवास्तव (फाउंडर) की ओर से होटल हिल्टन गार्डन इन में “AdvantEdge – B2B Business Networking Conclave” का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव की थीम “Business: The Inside Edge” रही।
कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से 300 से अधिक बिजनेस ओनर्स, उद्यमी, प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में कारोबार से जुड़े अनुपालन, टैक्स, सुरक्षा मानकों, बिजनेस सॉफ्टवेयर, रियल एस्टेट, इनोवेशन, नए कारोबारी अवसर और बिजनेस ग्रोथ जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
कारोबार की चुनौतियों और अवसरों पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
कॉन्क्लेव के दौरान आयोजित विभिन्न पैनल चर्चाओं में विशेषज्ञों ने कारोबारियों के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनसे निपटने के संभावित तरीकों पर अपने अनुभव साझा किए। GST एवं इनकम टैक्स, रियल एस्टेट कंसल्टेंसी, बिजनेस सॉफ्टवेयर, फायर एंड सेफ्टी नॉर्म्स, इनोवेशन, नए बिजनेस अवसर और बिजनेस ग्रोथ जैसे विषय चर्चा के प्रमुख केंद्र में रहे।
पैनल चर्चाओं में रीना भार्गव, आलोक सेठ, शबीना सिंह, मयूर टंडन, अशोक कुमार, एसके जग्गी, मुकेश गुप्ता, आस्था गुप्ता, राघव बख्शी, राघव प्रकाश और डॉली रस्तोगी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुरंगमा शर्मा और कर्नल विजय सिंह चंदेल एवं डॉली रस्तोगी ने किया।
युवाओं को बिजनेस से जोड़ने पर जोर
कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी भी देखने को मिली। Neha Ansy School के सहयोग से लखनऊ के विद्यार्थियों को कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें स्थानीय बिजनेस लीडर्स और प्रोफेशनल्स से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
आयोजकों के अनुसार विद्यार्थियों को केवल किताबी जानकारी तक सीमित रखने के बजाय उन्हें उद्यमिता, बिजनेस नेटवर्किंग और इंडस्ट्री के वास्तविक कामकाज से परिचित कराना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा।
नेटवर्किंग के जरिए नए कारोबारी अवसर तलाशने का प्रयास
कॉन्क्लेव के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे कारोबारियों को एक-दूसरे से परिचित होने, अनुभव साझा करने और संभावित व्यावसायिक सहयोग तलाशने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान कविता यादव, Founder, Kovida ने संचालन की जिम्मेदारी संभाली। वहीं आशीष धवन, Enagic Water भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजन में सहयोगी संस्थाओं की रही भूमिका
कार्यक्रम के आयोजन में Ceremony Realty और Tile Create का स्पॉन्सरशिप सहयोग रहा, जबकि Orion Hospitality ने आयोजन को सपोर्ट किया।
कार्यक्रम के आयोजन में सुरंगमा शर्मा, अमित अरोड़ा और यशस्वी प्रसाद की भूमिका रही। आयोजकों ने सहयोगी संस्थाओं, प्रतिभागियों, वक्ताओं और उपस्थित कारोबारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजकों का कहना है कि लखनऊ में तेजी से विकसित हो रहे कारोबारी माहौल के बीच इस तरह के B2B मंच अलग-अलग क्षेत्रों के व्यवसायियों के बीच संपर्क, विचारों के आदान-प्रदान और संभावित सहयोग को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
सत्यबन्धु भारत | लखनऊ

























