लखनऊ। राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विधान भवन स्थित सभा कक्ष 44-ख में एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सी.पी. शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. अलका अस्थाना, अलका शर्मा, डॉ. रुपाली राठौर (इंदौर), डॉ. अरुण भरारी, डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा, कवयित्री व्याख्या मिश्रा, डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी, श्री रामपाल शर्मा, लखनऊ कैंटोनमेंट के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संयोजक श्रीमती रुखसाना नकवी, डॉ. विवेक शर्मा, के.डी. त्रिपाठी, रूपचंद साहू, श्री गोविंद जांगिड़ (जयपुर) एवं सरदार सुरजीत सिंह (चंडीगढ़) सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरु महिमा पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न विशिष्ट महानुभावों को “राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संगठन संयोजक आलोक चतुर्वेदी, हनुमान धाम के महंत श्री रामदास, राष्ट्र गौरव शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, डॉ. निखिल जैन, मानस मल्होत्रा, रविशंकर यादव, सुनील शर्मा, संतोष पांडे, शुभम पांडे, पूर्णिमा सिंह, ऋषभ मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, अतीक अहमद, फिरोज आलम, काजी फराज अहमद, अहमद रिजवी, फरीदुल हसन, हरि अग्रवाल, रेनू जैन, नीलू सिंह एवं विधानसभा के उप पुस्तकालयाध्यक्ष सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिप्रकाश अग्रवाल ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
— डॉ. सी.पी. शर्मा
अध्यक्ष



