लखनऊ। संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित मृगनयनी मध्य प्रदेश प्रदर्शनी-2026 के अंतर्गत निरालानगर स्थित माधव सभागार, सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे हस्तशिल्प एवं हाथकरघा मेले में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र भीष्म रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत शुक्ला, दीपाली त्रिपाठी, पुष्प लता पांडे, प्रज्ञा पाठक, निधि निगम, संतोष कुमार पांडेय, नॉरवेट मैसी, रेखा मिश्रा, सत्यम सुमन श्रीवास्तव, लवली थिडियल, डॉ. कुसुम यादव, डॉ. अनुपम सिंह और मानसी प्रीत सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन रेखा झा एवं रिचा तिवारी ने किया, जबकि निवेदन डॉ. ऋचा आर्या एवं डॉ. उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने हस्तशिल्प और हथकरघा कला के संरक्षण और प्रोत्साहन पर जोर दिया।
यह प्रदर्शनी 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश के करीब 35 से 40 बुनकर एवं शिल्पी भाग ले रहे हैं। मेले में विभिन्न पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में चंदेरी, महेश्वरी, मसलीन एवं कॉटन साड़ियों के साथ बाग प्रिंट, इंडिगो प्रिंट, जूट उत्पाद, बेल मेटल की कलाकृतियां तथा लकड़ी से बने हस्तनिर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य बुनकरों एवं शिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराना तथा उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को पारंपरिक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना भी लक्ष्य है।
प्रदर्शनी के दौरान बुनकरों की कार्यशालाएं, जरी-जरदोजी से संबंधित जानकारी, शहनाई वादन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
👉 किसी भी इवेंट की कवरेज के लिए संपर्क करें
👉 Satyabandhu Bharat चैनल पर पॉडकास्ट में अपनी कहानी साझा करें
👉 पत्रकार बनने हेतु संपर्क करें : 9628606262

