नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडो अमेरिकन बिज़नेस चैंबर ऑफ एसएमई (IABC) द्वारा एक विशेष अवॉर्ड समारोह और अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित होटल सम्राट में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और कनाडा के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए महिला उद्यमिता, व्यापारिक सहयोग और वैश्विक नेटवर्किंग को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
कार्यक्रम में ऑन्टारियो (कनाडा) सरकार की एसोसिएट मिनिस्टर फॉर स्मॉल बिज़नेस सुश्री नीना टंगरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कनाडा के उच्चायोग, नई दिल्ली के वाणिज्य मंत्री श्री एड जैगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान SHEeos मैगज़ीन का भी भव्य लोकार्पण किया गया, जो महिला उद्यमिता और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
दक्ष के अद्भुत प्रदर्शन ने बांधा समां
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के बीच एक ऐसा क्षण भी आया जिसने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लखनऊ से आई एनएलपी ट्रेनर, मेडिटेशन एक्सपर्ट और मानस चिकित्सा विशेषज्ञ अपने बेटे दक्ष के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।
मंच पर दक्ष ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़कर दिखाने का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथि और दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। उनके इस प्रदर्शन ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया और उपस्थित लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सुश्री नीना टंगरी ने भी दक्ष की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि
“दक्ष ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से पूरे कार्यक्रम का दिल ही जीत लिया और मानो पूरे इवेंट को ही चुरा लिया।”
बताया गया कि दक्ष को इस स्तर तक प्रशिक्षित करने में उनकी मां की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे IABC के लखनऊ चैप्टर की पदाधिकारी भी हैं और उन्होंने ही दक्ष को विशेष प्रशिक्षण देकर इस स्तर तक तैयार किया है।
भारत-कनाडा व्यापारिक सहयोग पर जोर
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना, महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और छोटे-मध्यम उद्यमों के लिए नए अवसरों पर संवाद स्थापित करना था।
इस कार्यक्रम का आयोजन इंडो अमेरिकन बिज़नेस चैंबर ऑफ एसएमई के चेयरमैन डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कई उद्यमियों, विशेषज्ञों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
📢 जुड़िए “सत्यबन्धु भारत” के साथ
क्या आपके पास भी कोई प्रेरणादायक कहानी, सामाजिक पहल, व्यवसाय, स्टार्टअप, या विशेष प्रतिभा है जिसे देश-दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं?
सत्यबन्धु भारत आपको देता है एक मजबूत डिजिटल मंच।
✔ अपने पॉडकास्ट / इंटरव्यू हमारे स्टूडियो में रिकॉर्ड कराएं
✔ अपने इवेंट, कार्यक्रम या सामाजिक पहल की प्रोफेशनल कवरेज कराएं
✔ अपने ब्रांड, संस्था या व्यवसाय का प्रचार हमारे प्लेटफॉर्म पर करें
✔ यदि आप पत्रकारिता में रुचि रखते हैं, तो हमारे साथ डिजिटल रिपोर्टर / पत्रकार के रूप में भी जुड़ सकते हैं
आइए, मिलकर सकारात्मक और प्रेरणादायक खबरों को समाज तक पहुंचाएं।
📞 संपर्क: (9628606263)
📺 YouTube: Satyabandhu Bharat
– टीम सत्यबन्धु भारत












