लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सीएफसी गोंडा का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य को बताया संतोषजनक



सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट के निदेशक इंजीनियर संजय सिंह ने किया सी•एफ•सी गोंडा का औचक निरीक्षण निर्माण कार्य को बताया संतोषजनक 



गोंडा/ करनैलगंज :   सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एवं प्रक्रिया उत्पाद विकास केंद्र आगरा के निर्देशानुसार टेक्निकल एजेंसी के डायरेक्टर इंजीनियर संजय सिंह ने स्फूर्ति योजना के अंतर्गत संचालित गोंडा एंब्रायडरी एंड गारमेंट क्लस्टर के लालेमऊ स्थित निर्माणाधीन सी•एफ•सी का औचक निरीक्षण किया उन्होंने एजुकेशनल टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रबंधक को यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूरा करवाने तथा सीएससी का संचालन प्रारंभ करवाने हेतु निर्देशित किया



 श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत वोकल फोर लोकल पर अधिक ध्यान देना है वोकल फोर लोकल का मतलब है कि देश में निर्मित वस्तुओं को केवल खरीदे ही नहीं बल्कि गर्व से इनका प्रचार प्रसार भी करें उन्होंने कहा कि हर ब्रांड पहले लोकल ही थे उसके बाद ही ग्लोबल ब्रांड बने निरीक्षण के समय क्लस्टर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव संदीप कुमार एस • पी • वी सदस्य लाल बहादुर कनौजिया , सदर अली , विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे !