लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पार्थिव पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, सोशल मीडिया पर लगाई गुहार



सत्यबन्धु भारत

पार्थिव पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और अब पार्थिव ने इसकी जानकारी खुद दी है और अपील भी की है कि अगर उनके अकाउंट से कुछ भी असामान्य पोस्ट की जाती है तो आप नज़रअंदाज़ करिए। सोशल मीडिया पर पार्थिव को फैंस का भी साथ मिल रहा है।

पार्थिव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपील करते हुए कहा, “कृपया ध्यान दें कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है और मैं इसे एक्सेस करने में असमर्थ हूं! कृपया अकाउंट से किसी भी असामान्य गतिविधि या संदेशों को तब तक नज़रअंदाज़ करें जब तक कि हम इसकी पुष्टि नहीं कर देते कि यह बहाल हो गया है!"

आपको बता दें कि 36 साल के पार्थिव पटेल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके साथ ही वो आईपीएल को भी अलविदा कह चुके हैं।