लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पीड़ित को आसीवन पुलिस से नहीं मिला न्याय पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगाई गुहार



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। जनपद आसीवन थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा खुर्द के निवासी राकेश पुत्र नन्हकके को उसी गांव के निवासी 11/9/2021 को सुंदर पुत्र सरदार वीरू पुत्र सुंदर राकेश कुमार को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा जिससे राकेश कुमार का बाया हाथ टूट गया मामला उस वक्त हुआ था जब राकेश कुमार अपनी बड़ी माता को गांव छोड़ने जा रहा था तभी दबंगों ने राकेश कुमार पर अचानक हमला कर  दिया जिसके बाद पीड़ित अपनी जान बचाकर वहां से भागा लेकिन दबंग सुंदर वीरू उसका पीछा करते हुए दौड़ाया और कुल्हाड़ी से उसके सर पर वार कर दिया जिस से पीड़ित राकेश कुमार का सर फट गया पीड़ित घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया वहीं पर घर के परिजनों ने 108 और 112 पर डायल करके पुलिस प्रशासन को अवगत करा कर तत्काल मियागंज सीएससी ले गए जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्नाव जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया पीड़ित के भाई अवधेश कुमार ने थाना आसीवन में शिकायत पत्र दिया लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला दबंग यूं ही खुलेआम घूम रहे हैं और आए दिन घर पर आकर धमकियां देते डराते और धमकाते है और पीड़ित राकेश कुमार के घर पर दबंग वीरू सुंदर उनके घर पर पत्थर ईटों से भी वार किया जिसको लेकर पीड़ित परिवार पूरी तरह से भयभीत डरा हुआ रह रहा है लेकिन दबंग वहीं पर खुले आम घूम रहे हैं और लगातार धमकियां भी दे रहे जिससे पीड़ित की पत्नी गुड्डी ने दोबारा प्रार्थना पत्र 17/9/2021 को थाना आसीवन में दिया लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी अभी तक निष्पक्ष जांच नहीं की गई और दबंगों के ऊपर भी कोई कार्यवाही नहीं की जिसको लेकर पीड़ित राकेश कुमार उसकी पत्नी उसका भाई आज पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई वहीं पर थाना आसीवन के पुलिस प्रशासन पर भी बड़े-बड़े सवाल उठ रहे हैं जो कि गरीबों की मदद करने की बजाय दबंग व्यक्तियों से सांठगांठ करके दबंगों lका साथ दे रहे हैं पीड़ित पक्ष का कहना है अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो हम आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।