रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा अपने रुड़की प्रवास के दौरान जीवन दीप आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
फणीन्द्रनाथ शर्मा की उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में नियुक्ति 24 सितंबर 2026 को हुई थी। इससे पहले वे हरियाणा के साथ-साथ असम और त्रिपुरा में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
करीब दो घंटे आश्रम में रहे फणीन्द्रनाथ शर्मा
जानकारी के अनुसार फणीन्द्रनाथ शर्मा करीब दो घंटे जीवन दीप आश्रम में रहे। इस दौरान उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि से समाज, धर्म, राष्ट्र और देवभूमि उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बताया गया कि यह मुलाकात सामान्य शिष्टाचार एवं आध्यात्मिक भेंट के रूप में हुई। बातचीत के दौरान उत्तराखंड के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।
श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
आश्रम पहुंचने पर सेवकों की ओर से फणीन्द्रनाथ शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
कई भाजपा नेता और क्षेत्र के प्रबुद्धजन रहे मौजूद
इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, रुड़की के मेयर प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुनिश सैनी, समाजसेवी अरविंद कश्यप, श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज गोयल, उपाध्यक्ष के.पी. सैनी, सचिव बृजमोहन सैनी, व्यवस्था प्रमुख एवं पार्षद मोहित शास्त्री, उद्योगपति प्रदीप बधावन, समाजसेवी योगेश सिंघल, मनीषा सिंघल, गौरव सैनी, मनीषा सैनी, सुदर्शना सैनी, शशि दूबे, एबीवीपी से सूर्यकांत सैनी, युवा मंडल से निकुंज सैनी, विनोद शर्मा, पंडित प्रेमचंद, सुनील नौटियाल, संतोष नौटियाल, आशीष पांडेय सहित जीवन दीप आश्रम के सेवक एवं क्षेत्र के अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण नियुक्ति
फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब भाजपा संगठन में विभिन्न स्तरों पर बदलाव हुए हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन की भूमिका में उनके सामने संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सहित कई जिम्मेदारियां रहेंगी।
सत्यबन्धु भारत | रुड़की


