लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान दे रहे NRT India IIT-JEE एवं NEET कोचिंग सेंटर के निदेशक श्री अखिलेश्वर नाथ पांडेय को उनके शिक्षा के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान ऋषिकुल योग स्टूडियो एवं वेलनेस सेंटर द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। समारोह के दौरान श्री अखिलेश्वर नाथ पांडेय को सम्मान-पत्र, स्मृति चिह्न एवं मानद उपाधि प्रदान की गई।
सैकड़ों विद्यार्थियों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने में अहम भूमिका
श्री अखिलेश्वर नाथ पांडेय के नेतृत्व में संचालित NRT India IIT-JEE एवं NEET कोचिंग सेंटर से सैकड़ों विद्यार्थी डॉक्टर और इंजीनियर बन चुके हैं। संस्थान में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके व्यक्तित्व और संस्कार निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की बात सामने आती रही है।
यही कारण है कि आज कुछ अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला यहां केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से भी कराते हैं।
पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को इससे पहले भी विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें गिनीज बुक रिकॉर्ड, लिम्का बुक रिकॉर्ड, Zee News सहित विभिन्न संस्थाओं एवं मंचों से सम्मान प्राप्त होने की जानकारी दी गई।
मानद उपाधि से अलंकृत किए जाने के बाद उनके शुभचिंतकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्नेहीजनों की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
“यह उपाधि जिम्मेदारी को और अधिक विस्तार देती है”
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री अखिलेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि यह उपाधि उनके लिए गौरव के साथ-साथ जिम्मेदारी को और अधिक विस्तार देने वाली है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर दिशा देना और उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना उनके लिए निरंतर प्रयास का विषय रहेगा।
मानद उपाधि प्राप्त करने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षा, योग और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।


