लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लखनऊ में ‘द ग्रोथ रूम’ कार्यक्रम का आयोजन, 100 महिला उद्यमियों ने किया आर्थिक संवाद

 


लखनऊ | 12 मार्च 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ की प्रतिष्ठित बिज़नेस नेटवर्किंग कम्युनिटी इन्फिनिटी कनेक्ट्स द्वारा ‘द ग्रोथ रूम’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लार्क्स अवध, लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की लगभग 100 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

‘Give To Gain’ थीम पर आधारित यह आयोजन पारंपरिक समारोहों से अलग एक परिणामोन्मुखी आर्थिक संवाद के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सार्थक नेटवर्किंग, व्यापारिक सहयोग और उद्यमिता के अवसरों पर चर्चा की।

स्वास्थ्य सत्र में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम के Health सत्र में अपोलो मेडिक्स, लखनऊ के विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और त्वचा देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान डॉ. दिव्या अरोरा और प्रो. डॉ. विनीता दास ने उपस्थित महिला उद्यमियों को संबोधित किया।

विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नि:शुल्क मैमोग्राफी जांच कार्यक्रम की भी घोषणा की गई।

वेल्थ सत्र में ‘Hesitation Tax’ पर चर्चा

कार्यक्रम के Wealth सत्र में सीएसपी शुक्ला, संस्थापक वेल्थ बीज़, और डॉ. प्रेरणा ने ‘Hesitation Tax’ विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि आत्म-संदेह और झिझक किस प्रकार महिला उद्यमियों की आर्थिक प्रगति में बाधा बनते हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने और आर्थिक अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया।

GAIN मैपिंग सत्र के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन GAIN मैपिंग सत्र के साथ हुआ, जिसका संचालन डॉ. अर्पिता आनंद ने किया। इस दौरान आयोजित पैनल चर्चा में विदुषी विजयवर्गीय (ISAK Fragrances) और डॉ. कीर्ति करमचंदानी (HCL Group) ने अपने अनुभव साझा किए और महिला उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री जुही सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ रहीं।

इन्फिनिटी कनेक्ट्स की संस्थापक सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि “द ग्रोथ रूम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिला उद्यमियों को नेटवर्किंग और व्यवसायिक सहयोग के नए अवसर प्रदान करता है।”