सत्यबन्धु भारत। लखनऊ।
इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई (IABC-SME) द्वारा रविवार, 4 जनवरी 2026 को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित होटल चरण प्लाज़ा में अंतरराष्ट्रीय बिजनेस नेटवर्किंग ईवनिंग का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कनाडा के कनाडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में 25 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री सतीश महाना रहे।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IABC-SME की महिला इकाई शीईओएस (SheEOS) के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की गई। शीईओएस को “Power. Purpose. Progress.” की अवधारणा के साथ लॉन्च किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5:30 बजे उद्घाटन समारोह से हुई, जिसके बाद कथक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। IABC-SME के अध्यक्ष द्वारा स्वागत संबोधन किया गया। शीईओएस की अवधारणा पर डॉ. शिवा मिश्रा ने विस्तार से प्रकाश डाला।
कनाडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन नरेश कुमार चावड़ा तथा अध्यक्ष कुशाग्र दत्त शर्मा ने भारत-कनाडा व्यापारिक सहयोग और निवेश संभावनाओं पर अपने विचार रखे। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख श्री सवंत रंजन जी ने भी संबोधन दिया। समापन भाषण विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री सतीश महाना द्वारा दिया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन IABC-SME के महासचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय व्यापार, महिला सशक्तिकरण और भारत-कनाडा व्यावसायिक संबंधों को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन आमंत्रण सूची के आधार पर संपन्न हुआ।
आयोजकों के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय संवाद से उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग और महिला नेतृत्व को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक संवाद को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें IABC-SME के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय पी. मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव श्री सुधीर एस. हलवासिया, शीईओएस की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शिवा मिश्रा तथा शीईओएस लखनऊ चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती अनिता श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
आयोजन की व्यवस्था में रिसेप्शन कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें IABC कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री अमित झा, शीईओएस कानपुर चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती अंबुजा मिश्रा, शीईओएस लखनऊ चैप्टर की सचिव श्रीमती अपूर्वा, संयुक्त सचिव श्रीमती अर्चना सिंह तथा शीईओएस लखनऊ चैप्टर की उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह शामिल रहीं।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन आमंत्रण सूची के आधार पर संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय संवाद से उत्तर प्रदेश में निवेश, महिला उद्यमिता और भारत–कनाडा व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना सिंह एवं अपूर्वा श्रीवास्तव ने किया।



