लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समरसता सेवा संस्थान की टीम ने घुमंतू जनजाति के बीच पहुंचकर किया सामाजिक उत्थान का प्रयास

 


भारत के इस बड़े संप्रदाय से रखते हैं घुमंतू जनजाति के यह लोग तालुक। असलियत जानकर उड़ जायेंगे होश 


लखनऊ। समरसता सेवा संस्थान की टीम आज 12 दिसंबर को लखनऊ के बिजनौर स्थित अशरफ नगर पहुंची, जहां घुमंतू जनजाति (नाथ संप्रदाय) के बीच भजन, अमृतवचन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूज्य श्री सुधीरानंद जी महाराज की उपस्थिति से वातावरण आध्यात्मिक और दिव्य भाव से परिपूर्ण हो उठा।


इस अवसर पर घुमंतू जनजाति के महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा स्वरोजगार को सशक्त बनाने हेतु संस्था द्वारा एक प्रभावी रणनीति तैयार की गई, ताकि इस समुदाय को मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। यह पूरी पहल समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के मार्गदर्शन में संचालित की गई।


कार्यक्रम में पूज्य श्री सुधीरानंद जी महाराज के साथ शिल्पी त्रिवेदी, सुनील शर्मा, संतोष पांडेय, शुभम रावत , सुमन जी और घुमंतू जनजाति के सभी महिला-पुरुष उपस्थित रहे। संस्था ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में इस समुदाय के लिए स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे अभियान भी चलाए जाएंगे।


समरसता सेवा संस्थान ने इसे सामाजिक समरसता और मानवीय उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।