लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत वार्ड में तिरंगा वितरण






लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अमृत शर्मा ने वार्ड में घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

तिरंगा वितरण कार्यक्रम में बशीरत गंज वार्ड के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य रूप से राकेश ओझा, रवि गुप्ता, दीपक बजाज एवं सत्यजीत वर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
अमृत शर्मा ने कहा कि “हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और अपने घर पर इसे फहराकर देश के गौरव में योगदान दे।”