लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बच्चों का डांस, फैशन और टैलेंट शो : शहर में धूम!



लखनऊ, 6 जुलाई। होटल पिनेकल आशियाना में आज बच्चों के लिए राइज एंड शाइन फाउंडेशन द्वारा एक बेहद खास फैशन शो और टैलेंट हंट (स्टाइल मीट्स रिदम) सीजन-1 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की निर्देशिका राखी सिंह, आयोजिका अंजलि अग्रवाल तथा प्रबंधक निधी तलवानी रहीं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सौरभ सिंह मोनू (पार्षद, भाजपा), डॉ. सत्या सिंह (मानव सेवा रिटायर्ड डीएसपी), अति विशिष्ट अतिथि बबीता अग्रवाल (सह संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा), संतोष कुमार पांडे (एडिटर, सत्यबंधु भारत), रश्मि सिंह (प्रधानाचार्य, किड्जी स्कूल) एवं विशिष्ट अतिथि प्रभात श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव व नेहा मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया जब नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा और क्यूट अंदाज से रैंप वॉक एवं डांस प्रस्तुत किया।










फैशन शो की धूम

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का आत्मविश्वास रहा। नो महीने के शिशु से लेकर पंद्रह वर्ष तक के बच्चों ने अपनी पसंद के फैशनेबल कपड़े पहनकर रैंप वॉक किया। किसी ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया तो किसी ने वेस्टर्न आउटफिट में अपना जलवा बिखेरा।










टैलेंट हंट की चमक

फैशन शो के साथ-साथ टैलेंट राउंड में बच्चों ने गायन, नृत्य, कविता पाठ और रैंप वॉक किया। नन्हीं आद्य अवस्थी और हर्षिता सिन्हा ने अपनी मीठी आवाज में गाना गाकर सबका दिल जीत लिया, वहीं मिष्का सूरी ने अपने डांस मूव्स से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।




प्रतियोगिता परिणाम

  • बेबी शो में
    Winner - लिनिका मुंदेजा
    Runner-up - पृषा शिवहरे, नित्या, अविका अग्रवाल

  • फैशन शो ग्रुप-A में
    Winner - अद्विक श्रीवास्तव
    Runner-up - कियारा अस्थाना, रिशान श्रीवास्तव, अव्यान मिश्रा, सावी शर्मा, यशस्विका वर्मा

  • फैशन शो ग्रुप-B में
    Winner - वंशिका मिश्रा
    Runner-up - विनायक एवं मयंक

  • डांस ग्रुप-A में
    Winner - निवांशी सिंह
    Runner-up - काव्या, गौरांगी, वरालिका

  • सिंगिंग प्रतियोगिता में
    Winner - तक्ष सिंह
    Runner-up - आद्य अवस्थी, हर्षिता सिन्हा एवं निकुंज गुप्ता


राइज एंड शाइन फाउंडेशन की एम.डी. राखी सिंह जी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को एक ऐसा मंच देना था जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने आ सकें। कार्यक्रम में एंकर आरजे राहुल ने अपने विशेष अंदाज से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अनामिका गुप्ता, अम्बिका घोष एवं प्रीति अग्रवाल शामिल रहीं।


रिपोर्ट - सत्यबंधु भारत


सत्यबंधु भारत के साथ निष्पक्ष और ईमानदारी से पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा करने के इच्छुक व्यक्ति आज ही संपर्क करें। 

अपने प्रतिष्ठान को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी संपर्क करें..7905701473