लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

108 वर्षों से हो रहा मंचन, अमराई गांव की रामलीला का आज से होगा शुभारम्भ चार दिवसीय महोत्सव में श्री राम जन्म से श्री राम विवाह तक होंगी लीलाएं

 

एक महीने अपना काम, रोजगार छोड़कर तैयारी करते हैं लीला के पात्र

’इंस्पेक्टर अविनाश’ वेब सीरीज फेम सुपर कॉप अविनाश मिश्रा ने मेरी संस्कृति,  मेरी पहचान प्रतियोगिता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया उद्घाटन 




लखनऊ। रामलीला भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। भगवान राम के चरित्र का अभिनय के माध्यम से वर्णन कर समाज को जीवन जीने की कला सिखाई जाती है और आगामी पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शो पर चलने की प्रेरणा राम लीला के माध्यम से दी जाती है 

अमराई गांव में में प्रतिवर्ष अगहन सुदी सप्तमी से आयोजित होने वाली परंपरागत चार दिवसीय रामलीला पौराणिकता, संस्कृति और रामरस की अनूठी त्रिवेणी है। ’श्री राम लीला महोत्सव’ की राम लीला 108 वर्षो से निरंतर आयोजित हो रही है । अमराई गांव की रामलीला अपने उत्कृष्ट अभिनय और भव्य मंचन के लिए क्षेत्र में लोकप्रिय है।

रामलीला के कलाकार स्थानीय ग्रामीण हैं, जो अपनी परिपाटी के निर्वाह के लिए अपने कार्य और व्यवसाय को छोड़कर एक माह पूर्व ही इसकी तैयारी में लग जाते हैं। स्थानीय कलाकार बेहद कम साधनों में अपने आपसी सहयोग के बल पर इस राम लीला को आयोजित करते हैं। राम लीला के मंच पर इसके अतरिक्त विभिन्न समाजिक कुरीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। इस राम लीला का मंचन उत्तर प्रदेश की बहुत ही प्रसिद्ध नाट्य विधा ’नौटंकी’ की तर्ज पर किया जाता है। यह राम लीला जहां एक तरफ भगवान राम के चरित्र को अंगीकार करने का संदेश देती हैं वहीं दूसरी तरफ भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन में भी श्री राम लीला महोत्सव अपना अद्वितीय योगदान दे रहा है। 


अमराई गांव की 4 दिवसीय राम लीला 


भूमि पूजन एवं हवन हनुमान सेतु मंदिर के प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा साधु संतों की उपस्थिति में आज 7 दिसंबर 2024 को सायं 4 बजे से किया जायेगा उसके बाद श्री राम चरित मानस पाठ, श्री राम जन्म रावण अत्याचार एवं सोनू झमाझम द्वारा भव्य झाकियां प्रस्तुत की जाएंगी 

श्री राम लीला के चार दिवस में राम सीता जन्म, रावण अत्याचार, ताड़का वध, मारीच सुबाहु वध, जनक बाजार, श्री राम सीता विवाह, लक्ष्मण, परशुराम संवाद व भव्य शोभा यात्रा के साथ लीला को अगले वर्ष तक के लिए विश्राम दिया जाता है 


श्री राम लीला महोत्सव में दिनांक 6 दिसंबर को अवध एकेडमी जरहरा रोड निकट बजरंग चौराहा के सहयोग से मेरी संस्कृति मेरी पहचान ओपन माइक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रथ का शुभारंभ रणदीप हुड्डा अभिनेता द्वारा फिल्माई गई वेब सीरीज इंस्पेक्टर ’अविनाश मिश्रा’ के रियल इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर लिटिल फाउंडर्स स्कूल संचालिका अनुराधा पांडेय उमंगोट सोलर एमडी एवं अध्यक्ष सृष्टा ट्रस्ट सौरभ शर्मा, मेला धनुष यज्ञ मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्र महामंत्री तेज शुक्ला, उपाध्यक्ष अरविंद वाजपेई, उपमंत्री दुर्गेश दीक्षित, अशोक शुक्ल, संयुक्त मंत्री राजेंद्र लोधी सहित स्कूल अध्यापक एवं प्रबंधक अजय शर्मा मौजूद रहे। 








मेला धनुष यज्ञ मंडल ’श्री राम लीला महोत्सव’ के अध्यक्ष दिलीप मिश्र बताते हैं कि रामलीला के संस्थापकों ने संवाद लेखन के लिए इससे जुड़े ग्रंथों का गहरा अध्ययन का किया।



रामलीला के संवाद तुलसीदास कृत रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण, कंब रामायण, राधेश्याम रामायण, दर्पण रामायण, बरवै रामायण, कवितावली, गोविंद रामायण तथा रावण संहिता से लिए गए हैं।


संवाद की विधा गद्य, पद्य, कवित्त, सवैया, छंद, दोहा तथा भाषा शैली हिंदी, अवधी, मैथिली, संस्कृत है। लीला प्रेमी के अनुसार संपूर्ण संवाद 11' रसों में सरल शब्दों में होते हैं।