लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Lucknow के इंदिरा नगर सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य उद्घाटन एमएलसी राम चंद्र प्रधान ने फीता काटकर किया उद्घाटन






लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वकांशी ’पीएम सूर्य घर योजना’ को जन जन तक पहुंचाने के लिए लखनऊ जनपद में देश का अनोखा सोलर एक्सपीरियंस सेंटर (सौर ऊर्जा अनुभव केंद्र) का उद्घाटन दिनांक 13 नवंबर को इंदिरा नगर लखनऊ निकट राजकीय कन्या स्कूल में किया गया। सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर एमएलसी राम चंद्र प्रधान ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद सराहनीय पहल है इसके माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा के लाभों की आसानी से जानकारी मिल पाएगी।  लखनऊ जनपद एवं आस - पास के जनपद के लोगों को सौर ऊर्जा के फायदों और उसके उपयोग के बारे में जानकारी के साथ साथ विभिन्न सौर उत्पादों और तकनीकों की बेहतर जानकारी मिल सकेगी। 

एक्सपीरियंस सेंटर एवं उमंगोट सोलर के सीएमडी 

गोपाल शर्मा ने बताया कि यह केंद्र पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों को सौर ऊर्जा संबंधी सभी उत्पाद, एवं संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराएगा साथ ही सौर ऊर्जा के विभिन्न पहलुओं पर कार्यशालाएँ और सेमिनार आयोजित करके लोगों को ’पीएम सूर्य घर योजना’ के बारे में उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करेगा।


गौरतलब है कि उमगोट सोलर का शुभारंभ आज से लगभग 5 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुद्रा योजना का लाभ लेकर सौरभ शर्मा ने बहुत ही कम उम्र में शुरू किया था। सौरभ शर्मा ने कहा कि पीएम मुद्रा योजना बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण करने वाली बहुत ही प्रभावी योजना है उन्होंने कहा कि मैंने सोलर का व्यवसाय बहुत ही लगन से शुरू किया जो कुछ ही वर्षों में सोलर के क्षेत्र में एक जाना पहचाना विश्वशनीय नाम और प्रसिद्ध प्राप्त किया अब यह एक्सपीरियंस सेंटर सोलर क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति आस पास के जनपदों तक लाएगा। 



उद्घाटन समारोह, भजन एवं भंडारा में लखनऊ एवं आस पास जनपद के तमाम जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की और इस पहल की दिल खोलकर सराहना की। 

इस मौके पर रीतू तिवारी व साथियों द्वारा मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुति की जिससे कार्यक्रम में और चार चांद लग गए।