लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Health Awareness Talk के साथ 251 लोगों को आइकॉनिक अवार्ड से किया गया अलंकृत



500 से अधिक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर चुकी राइजिंग स्टार वेल्फेयर फाऊंडेशन ने किया अयोजन 

लखनऊ। राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन एवं लखनऊ का सुविख्यात हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल में आमजन के लिए हेल्थ  टॉक का आयोजन किया गया , जिसमे हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर अभिनव कुमार चीफ कंसलटेंट गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी और हेपटोलोजी, डॉ वसीम राजा कोलोरेक्टर सर्जन ,लखनऊ के जाने-माने डॉक्टर सौरभ जैन आर्थोस्कोपिक सर्जन ने सभी लोगों से हेल्थ टॉक किया एवं आए हुए लोगों के सवालों का जवाब भी दिया। राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षया डॉक्टर अर्चना विमल ने बताया कि उनकी संस्था अब तक 518 निशुल्क स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर चुकी है एवं गरीब बच्चों  की गंभीर बीमारी जैसे कैंसर,  हाइड्रोसेफालस ,लिवर ट्रांसप्लांट का खर्चा भी उनकी संस्था उठाती रहती है। कार्यक्रम में राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन ने 251 डॉक्टर एवं समाजसेवियों का सम्मान का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 108 संकट मोचन धाम हनुमान मंदिर नई दिल्ली के प्रमुख महंत ओम प्रकाश गिरी जी महाराज उपस्थित  रहे।



राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ योगेश विमल ने बताया कि उनका नया कार्यक्रम स्टॉप रेप नाउ का पोस्टर भी लॉन्च किया जो कि जल्दी ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा यह कार्यक्रम एक अलग तरह का कार्यक्रम होगा तो महिलाओं की सेफ्टी को लेकर किया जाएगा उन्होंने बताया कि राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी समाजसेवियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। 


 

कार्यक्रम में लखनऊ के तमाम जानें माने समाजसेवी मौजूद रहें जिनमे से कुछ लोगों ने अपने विचार प्रकट किए। 

कार्यक्रम का संचालन लखनऊ के जानें माने एंकर प्रदीप शुक्ल ने किया। 


किसी भी प्रकार की खबर, लेख, कविता, कहानी, प्रकाशित कराने के लिए आज ही सम्पर्क करें:- सत्यबंधु भारत (आपका मंच, आपकी बात) संपर्क -7905701474