लखनऊ। समरसता सेवा संस्थान लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन आगामी २० अक्टूबर २०२४ से २६ अक्टूबर २०२४ तक आयोजित कर रही है। दिनांक 24 अक्टूबर को श्री राम कथा में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्या ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि लोकमता कि तरह हमें भी देश समाज के लिए भी अपने स्तर पर हम सभी को थोड़ा थोड़ा योगदान देने की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होनें लोगों से एक होकर रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा की जाति पात , ऊंच नीच का भेद भाव मन से मिटाकर हमें सिर्फ एक बात याद रखनी चाहिए की हम सब भगवान राम, कृष्ण शिव को मानने वाले हैं और हम सब सिर्फ हिन्दू हैं यही याद रखना चाहिए, उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश मोदी योगी के नेतृत्व में विकास कर रहा है उससे साजिशकर्ता बेचैन हैं और वह इस विकास को सहन नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में हमें एक होकर रहने की जरूरत है। ट्रस्ट के सुनील शर्मा ने बताया कि इस कथा का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता के भाव को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को स्थापित करने में मातृ शक्ति का विशेष योगदान होता है जिसको पूज्य लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी ने आज से लगभग ३०० वर्ष पहले विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी एक साधारण परिवार में जन्म लेकर जगमाता एव पुण्यश्लोका बनने तक का सफर तय किया जो हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है अतः इस अवसर पर यह श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री राम कथा विज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, विज्ञान खंड, गोमती नगर लखनऊ में चल रही है। कथा सायं 3 बजे से 7 बजे तक प्रतिदिन हो रही है। कथा व्यास के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री सुधीरानंद जी महाराज अपने मुखारबिंदु से श्री राम नाम की अमृतवर्षा कर रहे हैं।




