लखनऊ। स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन" एवं "राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति" लखनऊ के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति "जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा 2024" का आयोजन दिनांक 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार, को सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया गया।
इसकी पूर्व संध्या पर दिनांक 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार सायं 6:00 बजे से 9 बजे तक प्रतीक स्थल चौराहा, (उत्सव स्थल ), निकट 1090 चौराहा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
उक्त दोनों कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रभु श्री राम चन्द्र जी के इस कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यात्रा का शुभारंभ 1090 गोमती नगर से शुरु हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान लखनऊ शहर की तमाम गलियां जय श्री राम के नारों से गूंज उठी। लोगों ने हाथों में भगवा रंग के झंडे लेकर इस यात्रा को एक ऐतिहासिक यात्रा में बदल दिया।
गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन" एवं "राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति इस तरह के तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति सरंक्षण, संवर्धन के उद्देश्य को लेकर करती चली आ रही है।