Lucknow: अखिल भारतीय साहित्य परिषद लखनऊ दक्षिण इकाई के द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर को आई टी कॉलेज में वाल्मीकि जयंती आयोजित की गई जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर रेखा गुप्ता हिंदी विभाग अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज की उपस्थिति रही कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रभु राम के मर्यादित चरित्र और आदर्श पर विचार प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी वंदना के साथ हुआ जो संगीता पाल ने किया, इकाई अध्यक्ष प्रोफेसर नीतू शर्मा ने वाल्मीकि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और बताया कि वाल्मीकि एक आदिकवि थे, उनकी रचना रामायण पर गम्भीर चर्चा की। दीए की लौ और नदी की धारा जैसे नित नवीन होती है वैसे ही कवि का निर्माण होता है, पक्षी की मर्म कथा से से बच्चो को अवगत कराया। और बताया कि कैसे कवि का ह्रदय का शोक श्लोक बन गया। शोध छात्रा अंजली मिश्रा "उल्टा नाम जगत जग जाना"पंक्तियों से शुरू करके वाल्मीकि के राम की सामान्यता से विशिष्टता पर प्रकाश डाला। छात्रा ज्योतिष्का शर्मा ने अपनी प्रस्तुतिकरण में राम के जीवन की नैतिक मूल्यों को सबके समक्ष रखा तथा उनके जीवन के उतार और चढ़ाव पर अपनी बात रखी। छात्रा श्रद्धा शुक्ला ने रामचरित मानस की पंक्तियों से अपनी प्रस्तुतिकरण की शुरुआत की कि कैसे उल्टा नाम लेकर भी इतने बड़े विद्वान बने। राम राज्य की संकल्पना, राम की मर्यादा पर चर्चा की। अहिल्या के जीवन पर चर्चा की। करामत कॉलेज की छात्रा प्रिया गुप्ता ने अपने भाषण में वाल्मीकि के गुरुत्त्व पर चर्चा की तथा वाल्मीकि की संस्कृत रामायण पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। छात्रा किंजल द्विवेदी ने राम रावण के युद्ध और राम की मर्यादा पर अपनी चर्चा की। आशी ने "कौशल्या दशरथ के नंदन" गीत को गाकर अपनी मधुर वाणी से सबको मंत्रमुग्ध कर लिया। हर्षिता ने " तुम उठो श्रृंगार करो, शिव धनुष राम ने तोड़ा है।" जैसे प्रिय भजन का गान करके सभी को आत्ममुग्ध कर लिया। श्रद्धा शुक्ला ने "श्री रघुवर कोमल कमल नयन को पहनाओ जयमाला" गीत पर मधुर प्रस्तुतिकरण दी। सदस्य श्री मती संगीता पाल ने " राम आयेंगे" जैसे मधुर भजन पर अपनी प्रस्तुति दी। छात्रा शिक्षा सिंह ने " सीता राम सीता राम " मनोहर भजन अपर अपनी मधुर प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा गुप्ता राम से जुड़ी कविता को गाया और राम के आदर्श जीवन को सबके सम्मुख रखा, तथा स्वरचित गीत" आज दिल की बात" बच्चों से साझा किया ।इस अवसर पर महामंत्री पूनम सिंह ,मंत्री प्रिया सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र कौशल ,उपाध्यक्ष कुमुद पांडे, अमित शुक्ला ,मधुलिका, संगीता पाल आदि ने अपने-अपने विचार प्रकट किये कार्यक्रम का समापन अमित शुक्ला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Satyabandhu Bharat पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

