लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Lucknow News: Umangot Solar कंपनी में धूम धाम से मनाया गया आज़ादी का जश्न



Lucknow News : सेक्‍टर 14 इंदिरा नगर लखनऊ में आजादी का जश्‍न शानदार अंदाज में मनाया गया। लखनऊ की विश्वशनीय सोलर कंपनी ’उमंगोट सोलर’ स्‍वतंत्रता दिवस के उत्‍सव के लिए संस्थान को तिरंगा रंगो एवम फूलों से सजाया गया था। सुबह सभी मैंजेमेंट के पदाधिकारी एवम कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद लोगों ने राष्‍ट्रगान गाकर एक दूसरे को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी।  ध्वजारोहण के बाद उमंगोट सोलर एमडी गोपाल शर्मा ने कहा कि उन्‍हें गर्व है कि संस्थान में भी अब देश का उत्‍सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था कि हम अधिकांश वस्तुओ के लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर थे लेकिन आज हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए सिर्फ सेना में जाना एक मात्र रास्ता नहीं है इसके लिए हम किसी भी जगह किसी कार्य में पूरी ईमानदारी और सजगता से देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे कि हम सब सोलर का कार्य करके सिर्फ बिजली बचत ही नहीं बल्कि लाखों वृक्षों को कटने से बचा रहे हैं। इस मौके पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए।