लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Indepedence day 2024: विदेश के प्रति आकर्षण न रखते हुए शिक्षा अर्जित कर अपनी योग्यता बढ़ा कर हम अपने देश की सेवा करें: अजय शर्मा



स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर अवध एकेडमी जरहरा में हुई एक से बढ़कर एक देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुति

सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया इसके बाद विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति के गीतों पर छात्र, छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। प्रबंधक अजय शर्मा ने अपने भाषण में युवाओं को अपने देश अपने वतन की रक्षा और गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विदेश के प्रति आकर्षण न रखते हुए शिक्षा अर्जित कर अपनी योग्यता बढ़ा कर हम अपने देश की सेवा करें और मान बढ़ाये, इसके साथ ही छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए जिसमें गीत "ए वतन तेरे आगे शीश झुकाता हूँ तो धन्य हो जाता हूँ", देश प्रेम परक कविता,नृत्य, आदि प्रस्तुतियां दी गई, इस मौके पर विद्यालय की समस्त शिक्षक, शिक्षिकाए, अभिभावक मौजूद रहें। 

विदेश के प्रति आकर्षण न रखते हुए शिक्षा अर्जित कर अपनी योग्यता बढ़ा कर हम अपने देश की सेवा करें और मान बढ़ाये: अजय शर्मा