स्वतंत्रता समारोह के अवसर पर जीवनदीप गुरुकुलम नंद विहार रुड़की में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी सासद क्षेत्र लोकसभा हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनुभव कंसल न्यूट्रास्यूटिकल्स के डायरेक्टर का सानिध्य प्राप्त हुआ कार्यक्रम में श्री त्रिवेंद्र रावत जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा है कि बच्चे विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। नए भारत की यह युवा पीढ़ी होगी जिसके लिए मोदी जी दिन-रात मेहनत कर भारत का विकसित बना रहे हैं। यह बच्चे पूज्य महाराज जी की छत्रछाया में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं निश्चित रूप से ही संस्कारवान होंगे और भविष्य में चलकर प्रतिभावान छात्र के रूप में विद्यालय का और अपने देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में श्री रावत जी ने महामंडलेश्वर पूज्य यतींद्रानंद गिरि जी महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया पूज्य गुरु जी द्वारा भी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया।तथा जीवनदीप गुरुकुलम के छात्राओं ने देशभक्ति की सुंदर प्रस्तुतियां दी और उत्तराखंड की संस्कृति के संदर्भ में भी सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये कार्यक्रम में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया और बच्चों को सर्टिफिकेट श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जोधपुर द्वारा वितरित किए गए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति विधायक प्रदीप बत्रा मयंक गुप्ता मनीष सैनी प्रदीप चौधरी डीआर बृजपाल मोहित अग्रवाल दीपक पांडे रमा सैनी तथा गुरुकुलम प्रबंध समिति के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गर्ग प्रबंधक मोहित शास्त्री जी प्रवीण सभरवाल जी मास्टर बारु सिंह जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

