चित्रकूट. समरसता सेवा संस्थान की बैठक चित्रकूट ज़िले की राजापुर तहसील में रखी गई थी बैठक में जाते समय रास्ते में मिर्ज़ापुर ग्रामसभा पड़ी जहां पर एक गौशाला बनी हुई थी उसकी जर्जर स्थिति देखकरट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामवसियों से बात करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि गौशाला प्रबंधन में बहुत अनियमितता है ना तो उनके खाने का प्रबंध है और ना ही रहने का इस अनियमितता की शिकायत और बेजुबानों के दर्द की दास्तान पत्र के जरिए एसडीएम राजापुर से की गई। फोन से बात करने पर और इस गंभीर मुद्दे से अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल राजापुर थाने पर बुलाया संयोग से शिकायत निवारण दिवस होने के कारण चित्रकूट ज़िले ज़िलाधिकारी पुलिस अधीक्षक तथा सभी उपज़िलाशिकारी भी उपस्थित रहे उन सभी की उपस्थिति में ट्रस्ट के पदाधकारियो ने शिकायती पत्र ज़िलाधिकारी को सौंपा और उन्होंने आश्वासन दिया कि ज़िले की सभी गौशालाओ की जाँच की जाएगी और कहा जहां भी अनियमितता पायी जाएगी वहाँ नियमित संचालन सुनिश्चित किया जायेगा और जो भी दोषी होगा उसके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी


