लखनऊ, स्वच्छ ईंधन के प्रयोग की प्रवृत्ति बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की अगुवाई में अमराई गांव इंदिरा नगर लखनऊ की लाभार्थी महिलाओं को वितरित किए गए।
विधानसभा बीकेटी के सिद्धेश्वर मंदिर, अमराई गांव, इंदिरा नगर लखनऊ, शहीद भगत सिंह वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा जरूरतमंद लोगों को उज्जवला योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओ को सिलेंडर, गैसचूल्हा वितरित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव , मंडल अध्यक्ष कमल पांडे , मंडल महामंत्री , मनोज प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, अनिल जायसवाल, मेला धनुष यज्ञ मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, अनूप सिंह , आशु तिवारी, तेज शुक्ला, अंशु कनौजिया , डॉक्टर काशीराम, करन अवस्थी, राजू सिंह, कैलाश पाल, राजेंद्र लोधी, राजेंद्र शर्मा, राम आसरे लोधी, दुर्गेश दीक्षित, प्रकाश राजपूत, मिठाई लाल लोधी , शिवम गुप्ता, चिनहट वार्ड के पार्षद अरुण राय, राजेश यादव, दिलीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

