ODI World Cup 2023: बीते दिन सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। वहीं मैच इस्तेमाल हुई पिच को लेकर काफी बाते भी हुई और पिच बदलने की बात भी सामने आई थी। लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने माना की वानखेड़े की पिच काफी अच्छी थी। बता दें, इस पिच पर टूर्नामेंट में पहले भी मुकाबले खेले जा चुके हैं।
पिच को लेकर विलियमसन ने कही बड़ी बात
कीवी कप्तान ने माना की इस्तेमाल होने के बाद भी ये पिच काफी शानदार थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में बोलते हुए केन विलियमसन ने कहा कि “भले ही ये इस्तेमाल हुआ विकेट था लेकिन फिर भी पिच काफी शानदार थी और भारतीय खिलाड़ियो ने बल्लेबाजी के दौरान इसका भरपूर फायदा उठाया। वहीं हमने देखा की शाम होते-होते यहां स्थिति बदल गई थी। लेकिन फिर भी वास्तव में हमने अच्छा खेल खेला।” भले ही सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में न्यूजीलैंड हार गई हो लेकिन फिर भी टीम ने आखिर तक हिम्मत नहीं हारी और विलियमसन को अपनी टीम पर काफी गर्व भी है।

