समाज में असहाय व पीड़ित लोगों को कानूनी मदद एवं न्याय दिलवाने में मानवाधिकार एसोसिएशन सदैव तत्पर- चेतन शर्मा "पठेड"
चिलकाना/पठेड- जनपद सहारनपुर के कस्बा पठेड के रहने वाले समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले, सर्व समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले, समाजसेवी, चेतन शर्मा जी को मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव बी एन सिंह जी के आदेशानुसार मानवाधिकार एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री नारायण प्रसाद अग्रवाल व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा जी ने चेतन शर्मा जी को जिला उपाध्यक्ष सहारनपुर नियुक्त किया है, इसके पहले भी चेतन शर्मा मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन में रह कर सेवा कर रहे थे, चेतन शर्मा ने कानूनी जंग न्यूज के संवाददाता से खास बातचीत में कहा कि उनकी समाज के प्रति हमेशा से रुचि रही है उन्होंने समाज के लिए गरीबों के लिए न्याय का कार्य बहुत ही रुचि से किया है चेतन शर्मा आगे कहते हैं कि वह लगातार काफी समय से संगठन में एक सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं और पूरी लगन व निष्ठा से समाज कल्याण में अपना दायित्व निभा रहे हैं चेतन शर्मा जी का कहना है कि जनता के प्यार को देखते हुए, और बीते वर्षों के संघर्ष एवं समाज के प्रति कार्य को देखते हुए ही संगठन में उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद दिया है, उसके लिए सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया, आगे चेतन शर्मा जी ने यह कहते हुए संकल्प लिया कि वह आगे भी समाज के लिए वह गरीबों के न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी भी स्थिती में मानव के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे, चेतन शर्मा "पठेड" जी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चारों ओर खुशी के लहर है, विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वैभव शर्मा जी ने भी फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी *इस दौरान बधाई देने वालों मे जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, नव जनोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी,अमित उपाध्याय, शिवम कौशल, देव शर्मा, चेयरमैन अकबर कुरैशी, आशु वालिया, अमित सैनी, शिवकुमार शर्मा, अंकित सैनी,हर्षवर्धन शर्मा, विक्रम राजपुर, नितिन शर्मा, राहुल राणा, अर्जुन शर्मा, वरुनेश शर्मा,अंकित दीक्षित, सतपाल सैनी,आदि ने शुभकामनाएं दी

