लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शिक्षकों का हुआ सम्मान




लखनऊ। अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दयानंद बाल सदन, मोतीनगर में 5-9-23 को सांय 4 बजे शिक्षक दिवस के सुअवसर पर सभी सम्मानित शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

दयानंद बाल सदन में सभी बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने वाले शिक्षकों से बेहतर शिक्षक भला और कौन हो सकते हैं ,जो निस्वार्थ भाव से बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा प्रदान करते हैं l अपराजिता समूह ऐसे शिक्षकों का सम्मान करता है और बच्चों को शैक्षिक वातावरण देने के लिए एक लर्निंग कार्नर की व्यवस्था कर रहा है ,जिसकी शुरुआत 1 सितम्बर को लीलावती बालिका गृह में की जा चुकी है ।

इसी क्रम में दिनांक 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के सुअवसर पर बाल सदन में अपराजिता समूह की तरफ से मुख्य अतिथि साहित्यकार प्रो. सुरेंद्र विक्रम जी ने लर्निंग कार्नर का उद्घाटन  अपने काव्य पाठ से किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  प्राचार्या डॉ. सुधा बाजपेई एवं अचूक समाचार की एडिटर मधु सुभाष भी उपस्थित रहीं ।

अपराजिता समूह की तरफ से बाल सदन के अजय प्रकाश, रत्ना प्रकाश, एवं अन्य शिक्षकों को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया ।

बाल सदन के बच्चों द्वारा योग  प्रस्तुति, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई । आस्था ने स्वरचित काव्य पाठ से अपने गुरुओं के साथ सभी दर्शकों का मन मोह लिया l

पोस्टर प्रतियोगिता में भुवनेश प्रथम, मुस्कान द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रहे ।

कार्यक्रम में अपराजिता समूह की संरक्षक अंजलि जी ने अपराजिता समूह की संस्थापक डा. अनुपमा एवं अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार, मनीषा,अशिता को भी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अर्चना ,विनीता ,आरती, अपर्णा, संध्या ,पूजा , गीता अमिता ,ज्योत्स्ना,शालू,मनीषा ने सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ. अनुपमा ने किया l