Lucknow: प्रदूषण एक प्रकार का धीमा जहर है जो हवा, पानी, धूल आदि के माध्यम से न केवल मनुष्य वरन् जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों और वनस्पतियों को भी सड़ा-गलाकर नष्ट कर देता है। आज प्रदूषण के कारण ही प्राणियों का अस्तित्व खतरे में है। इसी कारण बहुत से प्राणी, जीव-जंतु, पशु-पक्षी, वन्य प्राणी विलुप्त हो गए हैं।
ऐसी परस्थितियो से बचने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण की और कदम बढ़ाने होंगे। जीवन आरामदायक बनाने की अपेक्षा उपयोगी बनाना होगा कर्तव्यपरायणता की ओर कदम बढ़ने होंगे।
इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एलिस महिला प्रशिक्षण संस्थान व हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सत्यबंधु भारत ने संयुक्त रूप से चेंज मेकर्स ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 के अंर्तगत एक अनोखी मुहिम चला रहा है जिसमें उस संस्थान, संस्था, व्यक्ति को अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा जो भी प्लास्टिक फ्री इंडिया, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत के लिए कम से कम 100 महिलाओं को जमींन पर उतरकर इस अभियान की जानकारी देगा और उन्हे बायोडिग्रेबल वस्तुओ के उपयोग की शपथ दिलाएगा।
इस चेंज मेकर्स ऑफ इंडिया अभियान की जानकारी जब लखनऊ जनपद की मून फ्लावर फैशन हाउस की सीएमडी अनुपमा पांडेय को हुई तो उन्होंने इस अभियान से प्रेरित होते हुए प्रेरित होते हुए महिलाओं को एकत्र कर एक बैठक का आयोजन किया और उन्हे अभियान के बारे में अवगत करा कर शपथ दिलाई।
श्रुति शर्मा फाउंडर AMPS ने कहा कि चेंज मेकर्स ऑफ इंडिया अभियान एक क्रांतिकारी अभियान है। इसमें कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था, संस्थान भागेदारी कर सकता है और अभियान की चुनौतियों को पूरा कर अवार्ड फंक्शंन का हिस्सा बन सकता है।
इस मौक़े पर एलिस महिला प्रशिक्षण संस्थान से श्रुति शर्मा, कृति, मंजू साहनी, भीम विक्रम सिंह, अनुपमा पांडेय, व अन्य लोग मौजूद रहे।

