लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Nuh Violence: सामने आया मोनू मानेसर, नूंह हिंसा पर जानें क्या कहा?

नूंह में सोमवार को निकाली गई यात्रा के दौरान भड़की हिंसा मामले में जिस गोरक्षक मोनू मानेसर का नाम सामने आया था, उसने खुद को पाक साफ बताया है। मीडिया से बातचीत में मोनू ने साफ किया कि उसे मोहरा बनाया गया। उसने कहा कि नूंह हिंसा सोची समझी साजिश थी।

मोनू मानेसर ने विधायक मामन खान पर निशाना साधा और कहा कि उसी के समर्थकों ने तोड़फोड़ की। सरेंडर करने के सवाल पर मोनू ने कहा कि पहले विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया जाए, मैं खुद गिरफ्तारी देने आ जाऊंगा।

एसआईटी करेगी जांच

नूंह में हुए दंगे में मोनू मानेसर की भूमिका की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी से कराई जाएगी।

नूंह में निकलने वाली शोभायात्रा से पहले सोशल मीडिया पर मोनू मानेसर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने लोगों से शोभायात्रा में पहुंचने की बात कही थी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मोनू मानेसर का वीडियो वायरल होने और फिर इंटरनेट पर उसे डिलीट करने के मामले के बाद हालात बिगड़े, यह जांच का विषय है। इसकी जांच एसआईटी करेगी और जिन लोगों की मिलीभगत होगी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मोनू मानेसर पर पटौदी थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसकी जांच अभी लंबित है। भरतपुर, राजस्थान के रहने वाले जुनैद की हत्या में उसका नाम आया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आया था। मेवात की जनता पहले से ही उससे रंजिश रख रही थी। वीडियो वायरल होने से उनका आक्रोश बढ़ा है। यह सब जांच का विषय है।

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में हर संभव सहयोग देगी हरियाणा सरकार

मुख्यमंत्री मनेाहर लाल ने कहा कि नूंह हिंसा में जिस माेनू मानेसर का नाम आ रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा में कोई मामला दर्ज नहीं है। उसके खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज है। राजस्थान पुलिस को कहा गया है कि हरियाणा सरकार मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में हर संभव सहयोग करेगी।