लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

केरल एक्सपोजर विजिट: लखनऊ से एक मात्र महिला प्रधान संयोगिता सिंह चौहान का चयन




केरल एक्सपोजर विजिट के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानों की एक सूची तैयार की गई। जिसमें कई जनपदों से एक एक प्रधान का चयन हुआ वहीं लखनऊ जनपद से महिला प्रधान संयोगिता सिंह चौहान का नाम सूची में शामिल हुआ है

लखनऊ। जहां महिला प्रधान तो निर्वाचित हो जाती हैं परन्तु पुरूष वर्ग ही प्रधानी का कामकाज समाज में संभालते नजर आते हैं। वहीं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत उच्च कोटि की शिक्षित महिला प्रधान संयोगिता सिंह चौहान ने कर दिखाया कि महिलाएं किसी से कमजोर नहीं । इसी महीने की 16 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक होने वाली केरल एक्सपोजर विजिट के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानों की एक सूची तैयार की गई। जिसमें कई जनपदों से एक एक प्रधान का चयन हुआ वहीं लखनऊ जनपद से महिला प्रधान संयोगिता सिंह चौहान का नाम सूची में शामिल हुआ एक्सपोजर विजिट में लखनऊ जिले के माल विकासखंड की ग्राम


पंचायत अटारी से प्रधान संयोगिता सिंह चौहान का नाम शामिल होने का मुख्य कारण यह भी है कि संयोगिता सिंह चौहान ने विभिन्न सामाजिक कार्यो में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और दिव्यांगों व मानसिक रूप से कमजोर लोगों के कल्याण के लिए क्षेत्र में काफी कार्य किये दूसरी तरफ माल क्षेत्र के विकास एवं अटारी पंचायत को नया आयाम देने के लिए काफी जन हितैषी कार्य किया है। वहीं अटारी के पास टेक्सटाइल पार्क भी बनने जा रहा है । अब माल क्षेत्र जो बागवानी के साथ टेक्सटाइल के संबंध से भी जाना जाएगा।