लखनऊ,बीएसएनएल-एमटीएनएल पेंशनर एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया बी.एस.एन.एल. डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन ने तृतीय पीआरसी के आधार पर पेंशन रिवीजन के लिए एक दिवसीय धरना 'नियंत्रक संचार लेखा', गोमती नगर,कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें संचार निगम पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन (एस.एन.पी.डब्ल्यू.ए) के परिमंडल सचिव अजय कुमार त्रिवेदी तथा ऑल इंडिया बीएसएनल-डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन के परिमंडल सचिव के.आर. यादव जी उपस्थित थे। इन दोनों ने उपस्थित पेंशनर सदस्यों को संबोधित किया। यह धरना आज सुबह 10:30 बजे से शाम तक चला है। जिसमें अधिक संख्या में पेंशनर सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही श्री सुदामा प्रसाद मिश्रा, सहायक परिमंडल सचिव,(एआईबीडीपीए),श्री सुनील कुमार,जिला सचिव (ए आईबीडीआरए),श्री निर्मल कुमार,सेंट्रल-कोऑर्डिनेटर (एस. एन.पी.डब्ल्यू.ए.) एवं त्रिभुवन मिश्रा ने संबोधित किया। साथ ही अगली कार्यवाही के बारे में अवगत कराया। अगली कार्रवाई के रूप में 21 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तक जंतर मंतर नई दिल्ली में ऑल इंडिया धरना एवं प्रदँशन आयोजित होगा। जिसमें उन्होंने सदस्यों से शामिल होने की अपील की। इस अवसर जिला सचिव ए. के.सविता,जिला सह सचिव पंकज श्रीवास्तव,राकेश श्रीवास्तव,मनोज द्विवेदी,डी.पी. त्रिपाठी, एन.के.मिश्रा,यू.सी. उपाध्याय,टी.डी.तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा,एल. एस.शर्मा,सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

