लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

इंदिरा नगर ए-ब्लाक पार्क में स्थानीय लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया





योग साधक गोपेन्द्र कुमार वर्मा ने इस आयोजन से तन और मन स्वास्थ्य रखने के के लिए बताया



       लखनऊ,ए-ब्लॉक,इंदिरा नगर, "भारतीय योग संस्थान" द्वारा योगा पार्क मे नगर निगम ज़ोन-7 एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। नगर निगम की तरफ़ से श्री अनूप वाजपेयी जी अपर नगर आयुक्त एवं श्री मनोज यादव जी ज़ोनल अधिकारी ज़ोन-7 ने भाग लिया। श्री वाजपेयी जी व श्री मनोज यादव जी ने वृक्षारोपण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष रुप से योग गुरु गोपेन्द्र कुमार वर्मा,यूथ हासटल एशो० आफ इंडिया, शान-ए-अवध इकाई के चेयरमैन आशुतोष अग्रवाल सहित नीलम प्रकाश,बीना त्यागी,कमल सक्सेना, डॉ. अलका सक्सेना, शिरीन, विनीता, डॉ. ऋतु सक्सेना,सीमा सिंह, गीतांजलि जोशी,वीना थपरियाल, कविता,आराधना,भारती गुप्ता,पूनम अग्रवाल,मुकुलिका बली,वंदना त्रिपाठी,शकुन, आदित्य बली समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक सचिव सुनील त्यागी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी का धन्यवाद अर्पित किया।