लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया




लखनऊ, गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव का पांचवा दिन नवीन द्विवेदी के आवास13, स्टाफ टीचर्स कॉलोनी, के के सी में धूमधाम से मनाया गया। संस्था की अध्य्क्ष अनुमेहा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ लोकगायिका श्रीमती विमल पंत जी के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में 25 से 70 वर्ष की महिलाओं ने कजरी गीतों का गायन और नृत्य कर आनंद उठाया। मुख्य अतिथि विमल पंत जी ने कई मनमोहक कजरी, झूला सुनाया। संस्था की सचिव रंजना मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में आज70 वर्षीय अमिता रानी दीक्षित ने कन्हैया संग झूले ,साधना कपूर ने अरे रामा बगिया में आये श्रीराम,दीपिका ने सावन ऋतु आये गयी, मृदुला ने कैसे कहे जइबू, शिखा श्रीवास्तव ने झूला झूलन चली रे श्री राधा रानी, रागिनी मिश्र ने हरि हरि पवन चलत पुरवईया.......अनेको गीत गाये । इनके साथ ही  लगभग 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया । धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव जी ने किया ।इस मौके पर संस्था के अभी पदाधिकारी आज कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। कल 25.7.23 का कार्यक्रम केशव नगर ,सीतापुर रोड में होना सुनिश्चित है।आप सभी सादर आमंत्रित है।