लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान के सहभागी सेलीब्रिटीज से होंगे सम्मानित सेलीब्रिटी अवार्ड नाईट में दिखेंगे कई बड़े सितारे



लखनऊ। प्लास्टिक हम लोगों की जिंदगी के साथ-साथ चलता है। हम प्लास्टिक पर इस कदर निर्भर है कि पानी पीने की बोतल से लेकर लंच बॉक्स तक में प्लास्टिक का ही इस्तेमाल करते हैं। हम प्लास्टिक का इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन उसके दुष्प्रभाव से अंजान है। आप जानते हैं कि प्लास्टिक कई तरह से मानव शरीर के लिए नुकसानदाय है। प्लास्टिक के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले रसायन शरीर के लिए विषाक्त और हानिकारक है।



प्लास्टिक के इस्तेमाल से सीसा, कैडमियम और पारा जैसे रसायन सीधे मानव शरीर के संपर्क में आते हैं। ये जहरीले पदार्थ कैंसर, जन्मजात विकलांगता, इम्यून सिस्टम और बचपन में बच्चों के विकास को प्रभावित कर सकते है। 

इन्ही दुष्प्रभावो को ध्यान में रखते हुए लखनऊ की रहने वाली श्वेता तिवारी प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान काफी समय से चला रही है। लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए श्वेता तिवारी मल्लिका ए अवध के बैनर तले विभिन्न सेलीब्रिटीज को बुलाकर सम्मान समारोह का आयोजन कर लोगों को अपने अभियान से जोड़ती हैं और साथ ही पालीथीन के बजाय जूट बैग इस्तेमाल करने के लिए सभी को प्रेरित करती चली आ रही हैं। 


29 जुलाई को सेलीब्रिटी परिधि शर्मा, रीतू शिवपुरी, अरीना डे के माध्यम से श्वेता तिवारी उन लोगों को सम्मानित कराएगी जो लोग जन चेतना के लिए 25 जूट बैग मल्लिका ए अवध के लोगो के प्रिंट के साथ समाज में वितरित कर फ़ोटो मल्लिका ए अवध को भेजेंगे। इनके इस अनोखे प्रयास में काफी लोग जुड़ रहें हैं। 


गौरतलब है कि इसके पूर्व भी श्वेता तिवारी प्लास्टिक फ्री इंडिया मुहिम के तहत अब तक 15 बड़े कार्यक्रम विभिन्न जिलों में आयोजित कर चुकी हैं। साथ ही विभिन्न शहर के इवेंट्स में संयुक्त रूप से सहभागिता कर चुकी हैं। 


श्वेता तिवारी ने बताया कि 29 जुलाई के प्लास्टिक फ्री इंडिया मुहिम में जुड़ने के लिए कोई भी संपर्क कर सकता है।