शाहाबाद,हरदोई। कस्बे में श्मशान घाट पर कब्जा करने की नीयत से पालिका प्रशासन कूड़े करकट से पाट रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण पाली रोड पर हिंदुओं के श्मशान घाट पर देखने में आ रहा है।नगर पालिका प्रशासन की ओर से सुबह सुबह दर्जनों गाड़ियां नगर से कूड़ा करकट लेकर उस श्मशान में डालती है।जिससे उक्त शमशान घाट में दाह संस्कार के लिए जगह नही बची है।पूर्व विधायक आसिफ खां की पत्नी नसरीन बानो नगरपालिका अध्यक्षा हैं।इस कारण आम आदमी खुलकर विरोध नही कर पाता है।
शाहाबाद पाली तिराहे से थोड़ी दूर आगे सड़क के किनारे स्थित श्मशान घाट पर नगरवासी बर्षों से मृतकों का अंतिम संस्कार बिधि-विधान से करते आ रहे हैँ नगरवासी स्वयं समय-समय पर इसकी साफ-सफाई भी करते रहते थे।पालिका प्रशासन नगर की निकलने बाली गंदगी,कूड़ा-करकट श्मशान घाट पर डाल कर हिन्दू श्मशान को कब्जा करना चाहती है।
श्मशान घाट पर मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए नगर के खेड़ाबीबीजेई,गिगियानी,चौक आदि आधा दर्जन मोहल्लों से लोग आते हैँ। आने वाले लोगों की माने तो कई महीनों से नगरपालिका द्वारा नगर का कूड़ा-कचरा शमशान घाट और उसके अगल-बगल डालने से गंदगी व दुर्गन्ध इतनी बढ़ गई है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। श्मशान घाट पर जमा कूड़ा पिछले कई महीनों से डाला जा रहा है लिहाजा गंदगी और दुर्गन्ध में ही नगरवासी अब शवों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हो रहे हैं। बरसात का महीना शुरू हो चुका है ऐसे में शमशान घाट पर नगरपालिका द्वारा डाला जा रहा कूड़ा लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इस संबंध में सफाई निरीक्षक दीपक से बात करने पर बताया कि शमशान घाट से नगरपालिका द्वारा डाला गया कूड़ा-कचरा हटवा दिया जायेगा।


